Kailash Vijayvargiya statement on CM face in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सीएम को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की हाईकमान ही बता सकती है कि प्रदेश में किन चेहरों के नाम पर चर्चा चल रही है क्योंकि इसमें हम लोग शामिल नहीं है इसलिए मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री मोदी को छोड़कर सबसे मुलाकात हुई, बाकी इस विषय में कोई चर्चा नहीं हुई है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंतजार का फल मीठा होता है, पत्रकार कोई भी नाम प्रदेश में चला सकते हैं।
ईवीएम पर क्या बोले विजयवर्गीय?
कैलाश विजयवर्गीय ने ईवीएम मुद्दे पर बोलते हुए कहा, जब कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतती है तो ईवीएम अच्छी हो जाती है, जब वह कर्नाटक में जीते तब भी ईवीएम अच्छी थी। आगे विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से चुनाव हारती है और दोष ईवीएम पर लगाती है।
मोदी-शाह और नड्डा को जीत का श्रेय
‘लाडली बहना’ योजना पर बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, देखिए ऐसा है कि राजस्थान में भी हम जीते हैं वहां ‘लाडली बहना’ नहीं थी, हम छत्तीसगढ़ में भी जीते हैं वहां पर भी लाडली बहना नहीं थी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एक व्यक्ति तीनों जगह थे, जिनके नेतृत्व में चुनाव हो रहे थे, वो हैं नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा, वह तीनों जगह थे मैं तो मध्य प्रदेश से बड़ी जीत छत्तीसगढ़ की मानता हूं। कैलाश विजयवर्गीय ने तीन राज्यों में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को जीत का श्रेय देते हुए कहा इन तीनों नेताओं ने पार्टी की जीत में पूरी जान फूंकने का काम किया है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
4 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
7 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
7 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines