तीन सूबों के सीएम के लिए बीजेपी को नए चेहरों की तलाश, शिवराज सिंह ने कुछ इस अंदाज में रखी अपनी दावेदारी
shivraj singh: शिवराज सिंह ने इशारों ही इशारों में लाड़ली बहना स्कीम का जिक्र किया।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Shivraj Singh put forward his claim in this manner for cm post: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद बीजेपी हाईकमान नए चेहरों को इन सूबों की कमान सौंपने का मन बना रहा है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 रेसकोर्स रोड पर मीटिंगों का दौर लगातार चल रहा है। माना जा रहा है कि मप्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पत्ता भी इस बार कट सकता है। हालांकि वो अपनी तरफ से ऐसी कोई कोशिश नहीं कर रहे जिसे सीएम की कुर्सी के लिए लाबिंग की तरह से देखा जाए अलबत्ता भोपाल के एक कार्यक्रम में शिवराज ने एक हिंट जरूर दिया।
बीआर अंबेडकर की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम के बाद शिवराज ने मीडिया से कहा कि बीजेपी सरकार बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में समाज के सभी तबकों के उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी बात से लगा कि वो ‘लाड़ली बहना’ स्कीम का जिक्र करना चाहते थे। माना जा रहा है कि 230 की असेंबली में बीजेपी का आंकड़ा 163 तक पहुंचाने में इस स्कीम का बड़ा योगदान रहा है। ये स्कीम शिवराज सिंह के दिमाग की उपज थी। इससे बीजेपी को लोगों तक पहुंच बनाने में खासी मदद मिली। इसकी वजह से ही चुनाव में पार्टी को जीत भी मिली। शिवराज ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करना है। फिलहाल बीजेपी के पास सूबे की 28 लोकसभा सीट हैं। 1 कांग्रेस के पास है।
शिवराज ने मीडिया के सामने खुद को बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता बताया। वो ये भी कहते दिखे कि सीएम की रेस में वो शामिल नहीं हैं। वो इस बात की भी भरसक कोशिश कर रहे हैं कि उनका कोई भी कदम सीएम की कुर्सी के लिए लाबिंग ना लगे। वो दिल्ली से दूरी बनाए हुए हैं। भोपाल में मीडिया से उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जा रहा हूं। कल मैं छिंदवाड़ा जाउंगा। मेरा केवल एक ही उद्देश्य है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सारी 29 सीटों पर जीत मिले। उनका कहना था कि वो चाहेंगे कि प्रधानमंत्री को ऐसी माला भेट की जाए जिसमें 29 कमल के फूल हो।
ये भी पढ़ें: ‘सावरकर को वीर की उपाधि किसने दी…’, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के बयान पर विवाद, BJP ने बताया ‘अशिक्षित’
मप्र में मिली बंपर जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दो रैन बसेरों का दौरा किया था। अपनी पत्नी के साथ वो यहां पहुंचे थे। दोनों के खाने का जायजा लिया। इसके बाद वो भोपाल में लाड़ली बहना स्कीम की लाभार्थी महिलाओं से भी मिले थे। अपनी पत्नी के साथ वो एक रेस्तरां में महिलाओं से गुफ्तगू करते दिखे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: