ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी-अरविंद केजरीवाल के ग्वालियर दौरे पर कही बड़ी बात, कांग्रेस पर साधा निशाना
Edited By Arpit Pandey

jyotiraditya scindia
Edited By Arpit Pandey

jyotiraditya scindia
Jyotiraditya Scindia: चुनावी साल में केंद्रीय नेताओं के मध्य प्रदेश में लगातार दौरे हो रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में रैली करने वाली हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी ग्वालियर में भगवंत मान के साथ रैली करेंगे। जिस पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निशाना साधा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम केजरीवाल और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित ग्वालियर दौरे को लेकर कहा कि ‘5 साल में एक बार तीन चार महीने के लिए सभी आते हैं और उसके बाद 5 साल के लिए गायब हो जाते हैं। लेकिन मैं मध्यप्रदेश के साथ ग्वालियर चंबल अंचल की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं। शिवराज जी मोदी जी निरंतर 5 सालों के साथ ही जीवन भर विकास करने के लिए संकल्पित हैं। मध्य प्रदेश के गरीब पीड़ित वंचित सोशित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है।’
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा जाता था, आज उसी मध्य प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में रखा जाता है। आज 19 प्रतिशत वृद्धि हमारे राज्य ने घरेलू उत्पादन में की है, किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ सभी का उत्थान हो रहा है।’
बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली हैं। इसके अलावा 1 जुलाई को अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान के साथ ग्वालियर में रैली करने वाले हैं।
सिंधिया ने कहा कि’बाकी दल सभी कुर्सी पकड़ने के लिए और अपने परिवार को स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। इसलिए अब यही निर्णय अब मध्य प्रदेश की जनता को लेना है। कांग्रेस को दिया हुआ एक वोट परिवार का वोट होगा भ्रष्टाचार का वोट होगा, लेकिन एक वोट बीजेपी के लिए आपके परिवार के जन जन के विकास के लिए संकल्पित वोट होगा। एक एक व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित वोट होगा मध्य प्रदेश की जनता को तुष्टिकरण और संतुष्टिकरण के बीच निर्णय करना है। बीजेपी और प्रधानमंत्री संतुष्टिकरण के लिए 100 प्रतिशथ संकल्पित हैं।’
वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘हमारे देश में हर व्यक्ति 140 करोड़ जनता में एक समान है। यदि एक समान है तो सभी के लिए एक नीति होना चाहिए। यह संकल्प बीजेपी का रहा है यह संकल्प संविधान में भी है, आज जो 70 साल में नहीं हो पाया है वो होने लगा है। तीन तलाक हटाना, कश्मीर में 370 को रद्द करना वो सब इस सरकार ने किया है। पूरे देश में एक समान नीति यूनिफॉर्म सिविल कोड स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वह प्रधानमंत्री जी ने पूर्व में भी संभव किया है और यूसीसी भी हम संभव करवाएंगे सभी के साथ चर्चा करते हुए।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: