Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) की जंयती पर टूरिज्म के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल रही है। कल यानि शुक्रवार को कूनो अभ्यारण्य के बाद अब शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद फिर से टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। इस बात की जानकारी खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है।
सीएम शिवराज और सिंधिया छोड़ेंगे टाइगर
बता दें कि कल सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) तीन टाइगर को यहां रिलीज करेगें। इससे पहले मंत्री सिंधिया ने कहा है की मेरे पिताजी के जन्म दिवस बड़ी सौगात मिल रही है, माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में 27 साल से टाइगर की आवाज के लिए सूना था। लेकिन अब 27 साल बाद टाइगर आ रहे हैं, इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह का धन्यवाद करता हूं। कल हम 3 टाइगर को रिलीज करेंगे।
यह मेरे पिताजी का सपना था
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि तीन टाइगर आने के बाद जिससे ग्वालियर चंबल संभाग में टूरिज्म का एक नया कॉरिडोर में बन रहा है, रणथंबोर राजस्थान से टूरिस्ट कूनो आएगा, कूनो में उसे चीते मिलेंगे, उसके बाद शिवपुरी आएगा तो माधव नेशनल पार्क में टाइगर मिलेंगे और उसके बाद पन्ना माधव नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ के प्राणियों को देखेगा, यानी अब टूरिज्म का नया कॉरिडोर स्थापित हो गया है। मेरे पूज्य पिताजी का सपना कल के कार्यक्रम से पूरा हो रहा है।
27 साल बाद आ रहे टाइगर
आपको बता दें कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद एक बार फिर से टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। माधव नेशनल पार्क में 1990- 91 तक यहां काफी संख्या में टाइगर हुआ करते थे, लेकिन अंतिम बार 1996 में यहां टाइगर देखा गया था। अब माधव नेशनल पार्क एक बार फिर से बाघों से आबाद होने जा रहा है।
टाइगर प्रोजेक्ट के तहत यहां कुल पांच बाघों को बसाए जाने की योजना है। पहले चरण में यहां तीन बाघों को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें पन्ना, बांधवगढ़ से एक-एक मादा टाइगर और भोपाल से एक नर टाइगर को शिफ्ट किया जाएगा। माधव नेशनल पार्क में पहले चरण में आने वाले तीनों टाइगरों को फ्री रेंज में रखा जाएगा। यानी यहां टाइगरों को पिंजरे में कैद करके ना रखते हुए पार्क में उनके लिए बनाए गए बाड़े में खुले में रखा जाएगा।
सिंधिया का अलग अंदाज
वहीं ग्वालियर दौरे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। सिंधिया का काफिला जब निकल रहा था तो एक नन्ही फैन ने सिंधिया को बुलाया, मासूम बच्ची की आवाज सुन सिंधिया राजवंश के महाराज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रुके जिसके बाद उन्होंने इस बच्ची को माला पहनाई। यह पूरा मामला ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात के वक्त का है। नन्ही फैन को सिंधिया ने माला पहनाकर खुश रहने का दिया आशीर्वाद, वहीं इसके बाद सिंधिया ने कहा कि वो मासूम बच्ची मेरी बेटी जैसी है, इस पूरे क्षेत्र के साथ मेरी पारिवारिक भावनाएं हैं। यहां का एक-एक नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
5 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
7 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines