Jyotiraditya Scindia: बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर ग्वालियर में राज्य स्तरीय अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करवाएंगी। इस आयोजन में सीएम शिवराज सहित प्रदेश सरकार के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे।
बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रहे पीएम मोदी
ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय अंबेडकर महाकुंभ आयोजन को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘महाकुंभ में प्रदेश के मुखिया शिवराज जी के साथ ही हमारे दलित वर्ग के लोग उसमें शामिल होंगे। बाबा साहब अंबेडकर जी का स्वराज का जो सपना था उसे पूरा करने का काम पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने किया है।’
सिंधिया ने कहा कि ‘यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश के मंत्री और अनुसूचित जाति समाज के सम्मानीय लोग मौजूद रहेंगे।
9 सालों में सूर्योदय देखने को मिला है
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘पीएम मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में जो एक नया सूर्योदय देखने मिला है,वह बाबा साहब के स्वराज के सपने को पूरा कर रहा है,इस सपने को प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने मिलकर पूरा किया है।’ बता दें कि यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसमें बीजेपी के सभी दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के उन पर कसे गए तंज का पलटवार करते हुए कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘मैं किसी की टिप्पणी पर टिप्पणी नहीं करता हूं, मेरी सोच मेरी विचारधारा कार्यपद्धति से सभी वाकिफ हैं। मेरी यही सोच है कि जो लोग भारत के विचारधारा भारत की पुरानी संस्कृति को मानते है ऐसे हर व्यक्ति को सम्मान के दृष्टिकोण से सदैव देखा जाए। वही ऐसे लोग जो संस्कृति का उल्लंघन करने वाले है, उन्हें जनता के समक्ष बेनकाब करना मैं अपना दायित्व समझता हूं।’
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
8 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
11 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
13 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त