Jabalpur Road Accident: फर्टिलाइजर से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 2 की मौत
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र के मेन रोड में शनिवा को भीषण सड़क हादसा हुआ है। फर्टिलाइजर से भरे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सिहोरा निवासी प्रान्या श्रीवास्तव और प्रिंस सेन किसी काम से मझौली आए थे। ट्रक सिहोरा से कटंगी की ओर जा रहा था, तभी दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मझौली थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: