विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: देशभर में लगातार हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिम में वर्कआउट करते वक्त या फिर डांस करते, गाना गाते वक्त अचानक लोगों की हार्ट अटैक आने से मौत हो रही है, लेकिन जबलपुर में एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसे देख हर कोई दंग है। दरअसल, यहां चलती बस में चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। अचानक आए हार्ट अटैक से अफरातफरी की स्थिति बन गई और बस बेकाबू हो गई।

विज्ञापन

छह लोगोंं को रौंदा, एक की हुई मौत 

चलती बस में अचानक हार्ट अटैक से बस अनियंत्रित हुई तो यह एक के बाद एक बाइक, कार, ई-रिक्शे से टकरा गई।बस ने इन व्हीकल्स में सवार 6 लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये दर्दनाक घटना जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के दमोहनाका चौक की है।

विज्ञापन

CCTV भी सामने आया

सिटी बस एक्सीडेंट का CCTV भी सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि लोग रेड लाइट पर खड़े हुए हैं, अचानक से बस आती है और ट्रैफिक लाइट ग्रीन होने का इंतजार कर रहे बाइक, स्कूटी और ई रिक्शा सवार लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। अफरातफरी के बाद लोग एक-दूसरे को बचाने दौड़ते हैं। कई लोग तो बस के भी नीचे आ जाते हैं। हादसे में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं ड्राइवर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ