---विज्ञापन---

मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती पड़ी भारी, शादी के चक्कर में बिक गई जमीन, जानिए पूरा मामला

Jabalpur News: मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जबलपुर के युवक के साथ ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन महिला ने ऐसा जाल बिछाया था। जिसमें युवक बुरी तरह से फंस गया और उसके साथ लाखों रुपए की ठगी हो गई। पुलिस ने दोनों को इटारसी से गिरफ्तार किया है। शादी […]

---विज्ञापन---

Jabalpur News: मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जबलपुर के युवक के साथ ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन महिला ने ऐसा जाल बिछाया था। जिसमें युवक बुरी तरह से फंस गया और उसके साथ लाखों रुपए की ठगी हो गई। पुलिस ने दोनों को इटारसी से गिरफ्तार किया है।

शादी का झांसा देकर ठगी

जबलपुर पुलिस ने बताया कि युवक के साथ ठगी महिला और उसके पूरे परिवार ने मिलकर थी। महिला ने मैट्रिमोनियल साइट खुद को एसडीएम बताया था। जहां जबलपुर के आमनपुर में रहने वाले विकास तिवारी ने आरोपी महिला श्वेता तिवारी से मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान की। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। महिला ने अपने भाई और मां से भी विकास को मिलवाया। उसने बताया कि उसका एसडीएम में सिलेक्शन हो गया है, जिसकी ट्रेनिंग जबलपुर में होना है। इसलिए उसे कुछ पैसों की जरुरत है।

---विज्ञापन---

 

जिस पर विकास ने महिला को जबलपुर में एक किराए का घर दिलाया। इतना नहीं नहीं घर में उसने टीवी, सोफा, वॉशिंग मशीन, बेड, फ्रिज, बर्तन सहित दूसरे सभी सामान भी लाकर दिए। इतना ही नहीं महिला ने विकास को बताया कि उसे उसकी 10 एकड़ जमीन बेचनी है। जिस पर विकास ने वह जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा और अपनी जमीन बेचकर महिला को 9.50 लाख रुपए भी दे दिए।

---विज्ञापन---

पूरा सामान लेकर हुई फरार

विकास को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि उसके साथ धोखा हो रहा है। अचानक से एक दिन महिला रातों रात पूरा सामान समेटकर जबलपुर से फरार हो गई। जब विकास घर पहुंचा तो उसे मकान मालिक ने पूरी बात बताई जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद विकास ने पूरा मामला जबलपुर के मदनमहल थाने में दर्ज कराया था।

महिला इटारसी से हुई गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने महिला को इटारसी से गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की ठगी का शिकार होने वाला विकास कोई पहला शख्स नहीं था। इससे पहले भी उसने करीब दस शादियां कर लोगों को ठगा है। महिला पर इटारसी में भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस महिला के भाई और मां की तलाश में जुटी है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 25, 2023 03:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola