---विज्ञापन---

MP : डॉ. खालिद खान कौन? इलाज के नाम मरीजों का करता था धर्म परिवर्तन

जबलपुर में मरीजों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराने वाले डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक मरीज के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पर धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर आरोप है कि वह मरीजों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उनका ब्रेनवॉश करता था। एक मरीज ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रेनवॉश करता था डॉक्टर

तिलवारा क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में होम्योपैथी की क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर खालिद खान पर आरोप है कि वह इलाज की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। नाबालिग मरीज का ब्रेनवॉश कर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने का भी आरोप डॉक्टर पर लगाया गया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

---विज्ञापन---

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होम्योपैथी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। तिलवारा थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी डॉक्टर को उसकी क्लीनिक से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

लालच देकर धर्म परिवर्तन कराता था डॉक्टर

डॉ. खालिद खान पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मरीजों को तरह-तरह के प्रलोभन देने का भी आरोप है। एक मरीज, जो गंभीर बीमारी के कारण लंबे समय से डॉक्टर खालिद के संपर्क में थी, ने बताया कि डॉक्टर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। मरीज ने यह जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : MP के 33 स्टेशनों से गुजरेंगी समर स्पेशल 16 जोड़ी ट्रेन, 10 राज्यों का तय करेंगी सफर

---विज्ञापन---

परिजनों को डॉक्टर पर शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर खालिद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

 

First published on: Apr 04, 2025 04:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola