हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कमीना पति...' AI से बनाए पत्नी की सहेलियों के अश्लील फोटो, धमकी देकर किया ब्लैकमेल

Madhya Pradesh Crime News: इंदौर में कई महिलाओं को ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। महिलाओं को ब्लैकमेल करने के पीछे जो कारण आया है। उसे जानने के बाद पुलिस भी दंग रह गई।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। कई महिलाओं ने शिकायत दी थी कि एक आदमी मोबाइल पर उनकी तस्वीरें भेज रहा है। इन तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाया गया है। उनको तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। हैरानी की बात है कि आरोपी महिलाओं की ही एक सहेली का पति निकला। जो एआई ऐप की मदद से तस्वीरों को एडिट करता था। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पत्नी की 9 सहेलियों को ब्लैकमेल कर चुका है। परदेशीपुरा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:Srinagar Terrorist Attack: BJP नेता के घर में कैसे घुसे आतंकी? करीबियों ने सुनाई आपबीती

आरोपी ने बताया कि एआई की मदद से उसने अपनी पत्नी की सहेलियों की फोटो डीपफेक बनाई थी। इसके बाद आरोपी ने फर्जी अकाउंटों के जरिए ये तस्वीरें महिलाओं को भेजीं। 9 दंपतियों को उसने ब्लैकमेल किया। आरोपी शाजापुर जिले का रहने वाला है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड तो नहीं किया?

विज्ञापन

मुझसे बात करो, वरना सारे फोटो…

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसे एक व्यक्ति के जरिए सोशल मीडिया पर एआई जेनरेटेड तस्वीरें मिली हैं। आरोपी उनको मैसेज कर इन फोटोज को वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने 26 अप्रैल को भी एक फोटो भेजी थी। आरोपी ने लिखा है कि अगर उसको ब्लॉक करने की कोशिश की गई, तो वह सभी फोटोज वायरल कर देगा। उसने महिला को एक दिन का समय देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला को धमकी दी गई कि उससे बात नहीं की, तो ये फोटो वायरल कर दिए जाएंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola