---विज्ञापन---

Indore Weather Update: इंदौर में आज दोपहर बाद बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; जानें पूरे दिन के मौसम का हाल

Indore Weather News: इंदौर में आज 27 जून को सुबह उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में मौसम करवट लेगा. एक बजे के बाद 71% तक बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान गिरकर 25°C तक आएगा और रात सुहावनी होगी. जानिए आज का वेदर अपडेट.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • इंदौर में सुबह का मौसम साफ रहेगा, लेकिन हवा में नमी के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी.
  • शहर में दोपहर के समय मौसम में बदलाव दिखने को मिल सकता है, जिसके बाद बारिश होने की ज्यादा संभावना है.
  • शाम में भी मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है, यानी शाम व रात के समय भी इंदौर में बारिश हो सकती है.

Indore Ka Mausam Kaisa Rahega Aaj: इंदौर में आज सुबह की शुरुआत आंशिक रूप से खिले हुए सूरज और हल्की धूप के साथ हुई है. सुबह 10 बजे शहर का तापमान 29°C दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी के कारण यह शरीर को लगभग 33°C (RealFeel) जैसी गर्मी का अहसास करा रहा है. इस समय पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. हालांकि, हवा की गुणवत्ता (Air Quality) थोड़ी कमजोर श्रेणी में बनी हुई है, जिससे सांस लेने में हल्की भारीपन महसूस हो सकती है. ताजा आंकड़ों पर नजर डालें, तो समय के साथ आज शहर का तापमान घटता बढ़ता रहेगा और बारिश भी होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

---विज्ञापन---

छाएंगे काले बादल और बरसेगा पानी

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, इंदौर के आसमान का काला दिखाई देने लगेगा. दोपहर होते-होते सूरज बादलों की ओट में छिप जाएगा और तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान है. AccuWeather के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34°C तक जाने की उम्मीद है. वहीं, दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच बारिश की संभावना 50% से लेकर 71% तक सबसे ज्यादा रहेगी. इस दौरान अचानक तेज बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

ठंडी हवाओं के बीच हल्की फुहारें संभव

शाम के समय भी आसमान में बादलों का डेरा जमा रहेगा, जिससे मौसम में अच्छी-खासी ठंडक घुल जाएगी. पूर्वानुमान है कि, रात होते-होते इंदौर का न्यूनतम तापमान गिरकर 25°C तक आ जाएगा, जिससे रात का मौसम काफी सुहावना और आरामदायक रहेगा. देर रात को भी शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की फुहारें या अचानक एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर आज रात की नींद इंदौर वासियों के लिए काफी सुकून भरी होने वाली है.

---विज्ञापन---

मुख्य निष्कर्ष:- इंदौर का मौसम सुबह थोडडा गर्म महसूस होगा, लेकिन दिन बढ़ते-बढ़ते यह करवट भी लेगा. अनुमान है कि इंदौर में दोपहर से ही बादल छाएं रहेंगे और दिन व शाम के समय बारिश हो सकती है.

First published on: Jun 27, 2026 11:15 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola