24 ट्रांसजेंडरों ने एक साथ की जान देने की कोशिश, इंदौर में सामने आई चौंकाने वाली घटना

Indore News: इंदौर न्यूज मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक कमरें में बंद होकर एक साथ 24 किन्नारों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.

Indore News, Indore, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh News, Indore Police, Indore Kinnar, Kinnar, इंदौर न्यूज, इंदौर, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश न्यूज, इंदौर पुलिस, इंदौर किन्नर, किन्नर

मध्य प्रदेश पुलिस

Indore News: इंदौर न्यूज मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक कमरें में बंद होकर एक साथ 24 किन्नारों ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर सभी किन्नरों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रेप के मामले में कार्रवाई ना होने के कारण यह किन्नर नाराज थे. वहीं घटना के बाद काफी संख्या में किन्नर ज्वाहर मार्ग पर एकत्र हो गए और हंगामा किया. इस दौरान अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया.

विज्ञापन

दो किन्नर गुटों में चला आ रहा काफी समय से विवाद

जानकारी के अनुसार, इंदौर के एमआर-10 और नंदलालपुरा के दो किन्नर गुटों में काफी समय से विवाद चला आ रहा हैं. बताया गया है कि इसी को लेकर एक कथित पत्रकार अपने एक साथी के साथ एक गुट के पास पहुंचा था. आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने उनसे रुपयों की मांग करते हुए धमकी दी थी. आरोप है कि इस दौरान पत्रकार ने रुपये ना मिलने पर एक किन्नर के साथ जबरन दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी. बताया गया है कि इसी प्रताडना से परेशान होकर गुट के 24 किन्नरों ने आत्महत्या का प्रयास किया.

विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

रात में फिनाइल पीने के कारण कन्नरों की तबीतय बिगड़ने लगी. तभी उनके अन्य साथी वहां पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई. घटन की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर किन्नरों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं अस्पताल में अब सभी की तबीयत स्थिर बताई जा रही है. घटन की जानकारी होने के बाद काफी संख्या में किन्नर एकत्र हो गए और हंगामा किया. इस मामले में पुलिस ने दूसरे गुट के किन्नर सपना हाजी, राजा हाशमी समेत कथित पत्रकार और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ