हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंदौर में टला बड़ा हादसा, स्कूली वैन में लगी आग, BSF जवानों ने बुझाई आग, बच्चे सुरक्षित

विज्ञापन
Indore News

Indore News: इंदौर में आज एरोड्रम रोड़ पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि वैन में मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ऑटो की जगह भेजी थी वैन

दरअसल, एक स्कूल में बच्चों को लेने के लिए रोज ऑटो जाता था। लेकिन आज ऑटो की जगह वैन भेजी गई थी। लेकिन यहां पहले ही दिन वैन में आग लग गई। आग जहां पर लगी थी वहां पर बीएसएफ का कैंपस था। ऐसे में बीएसएफ के जवानों ने बाहर आकर तुरंत वैन की आग बुझा दी। जबकि बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शॉट-शर्किट से लगी आग

वैन के ड्राइवर ने बताया कि स्कूली वैन में आग शॉट-शर्किट से लगी थी। जब उसने देखा कि वैन के अंदर से अचानक से धुआ निकलने लगा तो उसने तुरंत सबसे पहले वैन का गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाला। जबकि खुद भी बाहर निकला और वैन की आग बुझाने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वैन में आग लगने से बच्चें भी घबरा गए थे। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को समझाया। लेकिन इस दौरान कुझ देर तक आसपास के लोग भी वैन में आग लगने से हैरान रह गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola