MP: स्कूल बस पलट जाने से 15 से ज्यादा बच्चे हुए घायल, चार की हालत गंभीर
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

Indore School Bus Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में महू-मंडलेश्वर मार्ग पर एक स्कूल की बस पलट जाने से 15 से ज्यादा बच्चों के घायल होने की सूचना है। जबकि 4-5 बच्चों की स्थित गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस हादसे में एक बच्चे का हाथ कोहनी के नीचे से कट कर अलग हो गया है।
यह हादसा मंडलेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहां इंदौर के नव आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बच्चे रविवार को 7 से 8 बसों में पिकनिक मनाने महेश्वर जा रहे थे। इसी बीच जाम गेट के घाट पर एक बस मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई, बस में 55 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहीं पास में खाई भी है। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी।
इस हादसे में जिस बच्चे का हाथ कटा है, उसका नाम शुभम ठाकुर है। शुभम इंदौर का रहने वाला है और दसवीं कक्षा का छात्र है। इस दुर्घटना में घायल बच्चों में से 12 बच्चों को महू के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। हादसे में स्कूल की चार महिला शिक्षक भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज भी सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गंभीर घायल चार बच्चों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: