इंदौर में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, मामूली सी बात पर हुआ था विवाद

Rajasthan, Men Suicide in Rajsamand

Indore News: इंदौर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

काम नहीं करने पर होती थी लड़ाई

दरअसल, इंदौर में लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है ऐसा ही एक मामूली कहासुनी और रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते छतरीपुरा थाना क्षेत्र स्थित लोधी कॉलोनी में रहने वाले अनिल राजे अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पति नशे की हालत में घर पहुंचा था और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि घर की रसोई में पड़े हुए चाकू से ही उसने पत्नी पर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में ही पत्नी को छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

बच्चे गए थे स्कूल

बताया जा रहा है कि मृतक महिला पिंकी के तीन बच्चे हैं, तीनों ही बच्चे स्कूल गए हुए थे तभी आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पति कुछ भी काम नहीं करता है और किसी को लेकर आए दिन विवाद हुआ करता था। जिसके चलते उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ