Hanuman Chalisa In School : मध्य प्रदेश में माथे पर तिलक और हाथों में कलावा बांधने से रोकने को लेकर आए दिन स्कूलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक प्राइवेट स्कूल में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर स्कूल के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही गेट पर चेतावनी का बोर्ड और स्वस्तिक का चिह्न बनाया गया है।
इंदौर के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को हाथों में कलावा और माथे पर तिलक नहीं लगाने दिया जाता है। इसे लेकर दो दिन पहले एक छात्र की मां ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले को संज्ञान में लिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : यूपी की जेल में कैदियों को सुधारेंगे ‘हनुमान’, सुंदर कांड पाठ से होगी पर्सनालिटी डेवलपमेंट
हिंदू संगठनों ने श्रीहनुमान चालीसा का किया पाठ
हिंदू संगठन के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में हाथ में कलावा बांधने और माथे पर तिलक लगाने पर रोक के विरोध में कार्यकर्ताओं ने श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया। यह पाठ स्कूल संचालकों को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया। साथ ही स्कूल गेट पर चेतावनी का एक बोर्ड भी लगाया गया है, क्योंकि हिंदू संस्कृति हमें सद्भावना और एकता सिखाती है।
यह भी पढ़ें : 40 दिन, 40 चौपाइयां, 40 फायदे…जानें हनुमान चालीसा कब-कैसे और किसको पढ़नी चाहिए?
पुलिस ने मामला कराया शांत
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू संस्कृति से जुड़े सभी त्योहार स्कूलों में मनाया जाएं, ताकि बच्चों को सनातन धर्म का ज्ञान प्राप्त हो, इसे लेकर स्कूल प्रबंधन से निवेदन किया है। इस मामले की सूचना मिलते ही हीरानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर विरोध प्रदर्शन शांत कराया। कुछ युवकों ने स्कूल गेट पर सनातन धर्म का स्वस्तिक चिह्न भी बनाया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines