लड़की को भगाकर लाया, पत्नी बनाकर साथ काम पर लगाया, दोनों मेस मालिक के गहने-कैश चुराकर भागे

Indore Crime, Madhya Pradesh Crime, Crime News, Indore News, Madhya Pradesh News
विज्ञापन

Indore Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महीने पहले मेस का काम करने वाले व्यक्ति के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने यूपी के जौनपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को एक प्रेमी जोड़े ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसके बाद से ही वे फरार चल रहे थे।

1 महीने पहले दर्ज हुई थी शिकायत

इस मामले को लेकर डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि 1 सितंबर को वैलोसिटी के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह महालक्ष्मी नगर में मेस चलाने का काम करता है। 3 महीने पहले उसने नौकर आकाश को रखा था और उसकी पत्नी रागिनी भी भोजन बनाने में मदद करती थी। दोनों ने कुछ समय अच्छा काम किया तो, उन्हें अपने ही घर में कमरा दे दिया था।

विज्ञापन

रुपये और जेवरात चुराकर भाग गए थे

शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह मौका पाकर दोनों ने अलमारी में रखे हुए 1.5 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए और भाग गए। उसने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला हैं, जिसके बाद पुलिस जौनपुर पहुंची। पुलिस को वहां पहुंचकर पता चला कि वह एक महिला को भी भगाकर ले गया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जौनपुर से उसकी महिला के मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ है।

 

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=dcVPNGKkb-U

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ