इंदौर में बृहस्पतिवार को एक घर में तेंदुए के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुट गई है. वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) डॉ. लाल सुधाकर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घर में तेंदुए के घुसने का वीडियो सामने आने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. हालांकि, वन विभाग की बचाव टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से गायब हो गया था.
उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में तेंदुए के सिर पर खून नजर आ रहा है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह घायल है या शिकार करते समय उसके सिर पर खून लगा है. इसकी पुष्टि तेंदुए के मिलने के बाद ही हो सकेगी. डीएफओ के मुताबिक, अभी तक तेंदुए के किसी व्यक्ति या जानवर पर हमला करने की कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह रालामंडल पहाड़ियों के जंगल के पास स्थित है. आशंका है कि तेंदुआ इसी जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा होगा.
सिंह ने कहा कि शहर के बढ़ते विस्तार और पहाड़ियों के आसपास मकान बनने से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं. वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे रात में अकेले बाहर निकलने से बचें और तेंदुए से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
20 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
22 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines