---विज्ञापन---

रंग-गुलाल में सराबोर हुआ इंदौर, निकली 3 किमी लंबी गेर, झूम उठे 5 लाख से ज्याद लोग, देखें Video

Indore Gair: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकाली गई। जिससे पूरा इंदौर रंग में रंगा नजर आया। जमीन से लेकर आसमान तक केवल और केवल गुलाल और रंग दिख रहा था। बताया जा रहा है कि इंदौर की गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। खास बात यह है कि राजबाड़ा तक […]

---विज्ञापन---

Indore Gair: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकाली गई। जिससे पूरा इंदौर रंग में रंगा नजर आया। जमीन से लेकर आसमान तक केवल और केवल गुलाल और रंग दिख रहा था। बताया जा रहा है कि इंदौर की गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। खास बात यह है कि राजबाड़ा तक तीन किलोमीटर लंबी गेर निकाली गई। लेकिन सफाई कर्मियों ने सबसे साफ शहर को महज एक घंटे में फिर से क्लीन कर दिया।

प्रसिद्ध है इंदौर की गेर

इंदौर में हर साल रंगपंचमी के मौके पर परंपरागत गेर निकाली जाती है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘उत्सव ये इंदौर का है, उत्साह ये हमारा है। रंगपंचमी के शुभावसर पर निकलने वाली गेर में असंख्य नागरिकों के उत्साह एवं आनंद का साक्षी बना। आप सभी का उत्साह, स्नेह एवं सकारात्मक सहभागिता देखकर मैं भावविभोर हूँ। इस आयोजन को अपनी गरिमामयी उपस्थिति द्वारा भव्यता प्रदान करने हेतु आप सभी का सादर आभार। इस आयोजन को सार्थकता प्रदान करने हेतु अथक मेहनत करने वाले पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम कर्मचारियों सहित सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का सादर आभार।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

5 लाख लोग जुटे

इंदौर की गेर में करीब 5 लाख लोग जुटे। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में कई लोग परिवार के साथ पहुंचे, जबकि कई लोग दूर-दूर से यह गेर देखने के लिए इंदौर पहुंचे। गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 3 बजे तक चला। इंदौर के राजबाड़ा में लोगों की काफी भीड़ जमा हुई। जहां गन से रंग उड़ाया गया। गेर में शामिल हुरियारे ढोल-ताशे और डीजे की धुनों पर नाचते चले। ये सभी गेर के आगे चलते रहे। इन सभी का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। पूरे शहर में जमकर गेर की धूम देखने को मिली।

एक घंटे में साफ हुआ पूरा शहर

खास बात यह है कि 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल इंदौर की गेर में शामिल हुए थे। लेकिन गेर निकलने के तुरंत बाद इंदौर नगर निगम के 500 सफाई मित्र और 15 से ज्यादा हाईटेक मशीनों ने 1 घंटे में लगातार इन्दौर शहर को साफ कर दिया। यही वजह है कि इंदौर देश में हर बार सबसे साफ शहरों में नंबर वन आता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दरअसल इंदौर शहर को देश में नंबर वन यूं ही नहीं कहा जाता यहां पर इंदौर वासियों के अलावा नगर निगम के सफाई मित्रों का अमला त्योहारों पर विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाता है, इसके पहले 2022 में रंग पंचमी गैर में इंदौर नगर निगम ने 2 घंटे में गेर मार्ग की सफाई की थी. लेकिन इस बार चुनौती को स्वीकार करते हुए इंदौर नगर निगम में 1 घंटे में गेर मार्ग को साफ कर दिया।

First published on: Mar 12, 2023 06:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola