हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इंदौर में भीषण अग्निकांड, घर में आग से जिंदा जले एक ही परिवार के 8 लोग

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के पॉश इलाके बंगाली चौराहे के पास स्थित एक आवासीय कॉलोनी में बीती रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

विज्ञापन

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक रिहायशी इलाके में EV कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, अब तक 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में 12 साल की बच्ची, तीन पुरुष, तीन महिला एक बच्चा भी शामिल है. पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई. आग तेजी से घर तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगते ही सिलेंडरों में जोरदार धमाके शुरू हो गए. एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. मनोज समेत बच्चे, महिलाओं समेत 8 की मौत हो गई.

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाल रहे डीएम शिवम वर्मा ने पुष्टि की है कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अब तक छह लोगों की जान चली गई है। हमने मकान की दो मंजिलों को पूरी तरह खाली करा लिया है, टीम अब तीसरी मंजिल की जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई और फंसा न हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का रास्ता तक नहीं मिला. धुएं और लपटों ने चंद मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें देखीं, तब तक काफी देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों और भीषण लपटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

चार गैस टंकियों में हुआ विस्फोट

सूत्र बताते हैं कि इंदौर में बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में जिस मकान में भीषण अग्निकांड हुआ उसमें गैस की करीब 15 टंकियां रखी हुई थी। मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रॉनिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी और चार गैस टंकियों में विस्फोट हुआ। घटना में अभी तक 8 परिजनों के जलकर मारे जाने की खबर है। तीन लोग गंभीर घायल हैं। पारिवारिक आयोजन की वजह से कुछ रिश्तेदार भी पुगलिया परिवार में आए हुए थे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola