Indore Fake Note Printing Gang Arrested: मध्यप्रदेश के इंदौर में अन्नपूर्णा पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी इलाके के एक मकान में रहकर नकली नोट छापने का कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार प्रिंटर और डेढ़ लाख के नकली नोट के अलावा करीब 50 लाख रुपए के कागज बरामद किए हैं। आरोपियों ने यूट्यूब के माध्यम से नकली नोट प्रिंट करना सीखा था।
मार्केट में चला चुके हैं लाखों रुपए
इस मामले में पुलिस ने एक सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लाखों रुपए मार्केट में चला चुके हैं। एडीशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक गौरव पुत्र पूनम जैन निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर पुलिस ने राजेश उर्फ अशोक पुत्र टेकचंद बारबड़े, गणेश पुत्र कन्हैयालाल ,विक्रम पुत्र भागचंद्र ,प्रेयस पिता चंद्रशेखर और प्रवीण पुत्र झाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही छठे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने शाहिद कपूर की फिल्म फर्जी देखकर यह काम करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें- 2 बहनों ने भगवान भोलेनाथ को माना पति, बोलीं- शिव विवाह रचा लिया, नहीं करेंगी किसी मर्द से शादी
यूट्यूब से सीखा नोट छापना
पुलिस को आरोपियों के पास से चार प्रिंटर, नोट चेक करने की मशीन, इंक ओर नोट गिनने की मशीन के साथ करीब 50 लाख रुपए की कीमत के कागज मिले हैं। वह नोट छापने के लिए शादी या फंक्शन में इस्तेमाल होने वाले कार्ड का इस्तेमाल करते थे। राजेश मूल रूप से बीकॉम तक पढ़ा है। नौकरी नहीं मिलने के बाद उसने यूट्यूब से नोट छापना सीखा। राजेश के साथ पकड़े गए अन्य लोग मार्केट में नोट डिस्ट्रीब्यूट करने का काम करते हैं। वहीं, नोट चेक करने के बाद उसे मार्केट में लाया जाता था।
आरोपी के पास से मिले हैं दो आईडी कार्ड
पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी को रिमांड पर लेकर उनसे और पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने करीब 20 लाख रुपए तक के नोट कई जिलों में खपाने की बात कबूली है। आरोपी 500 रुपए के एक असली नोट के बदले 5 नकली नोट देता था। वे असली नोटों की गडि्डयों में नकली नोट फंसाकर चला देते थे। इस गिरोह के सरगना राजेश के पास दो आइडेंटिटी कार्ड मिले हैं। एक कार्ड, जिसमें राजेश बारबड़े वहीं, दूसरे कार्ड में अशोक चौहान नाम है। वह 2020 में बिहार में खुद को मृत साबित कर फर्जी मृत्यु सर्टिफिकेट तैयार करवा चुका है। इंदौर आकर नई आइडेंटिटी में खुद को अशोक चौहान बताकर आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक खाते खुलवा लिए थे और यहां अशोक चौहान बनकर रह रहा था।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines