मध्य प्रदेश सरकार का दबाव या पर्यटन बचाने के लिए... आखिर किस वजह से जल्दबाजी में है मेघालय पुलिस, उठ रहे ये सवाल
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस पर अब पूरे देश की निगाहें हैं। ऐसे में जांच एजेंसी पर जल्दी केस सॉल्व करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। मेघालय पुलिस हर घड़ी कोई न कोई बड़ा दावा कर रही है, जिसमें कुछ दावे प्रैक्टिकल नजर नहीं आ रहे तो कुछ दावों में पुलिस का ही विरोधाभास दिख रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि यह जल्दबाजी किसके दबाव में हो रही है। पर्यटन के लिए प्रदेश की छवि बचाने के लिए प्रदेश सरकार या मामला हाईलाइट होने की वजह से मप्र सरकार के दबाव से।
Written By Aditya
