Indore Couple Case Latest Update: राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांचों आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, विशाल चौहान 8 दिन के रिमांड पर हैं। शिलांग पुलिस पांचों को पहले ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर से शिलांग लाई। फिर कोर्ट में पेश करके पांचों को रिमांड पर लिया। बीते दिन मेघालय पुलिस की SIT ने सोनम और राज का आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी।
पूछताछ के दौरान SIT के सामने ही दोनों एक दूसरे से लड़ पड़े थे। दोनों ने अपना गुनाह कबूला और एक दूसरे को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया। वहीं जब SIT ने अकेले सोनम से पूछताछ की तो उसे जुटाए गए सबूत दिखाए, जिन्हें देखकर वह चीखें मार-मारकर रोने लगी। सबूतों को देखकर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिर उसने SIT को पति राजा रघुवंशी हत्याकांड की पूरी कहानी सुनाई।
यह भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, सोनम ने 23 मई को लिखी थी, फिर बंद किया फोन
सोनम को दिखाए गए यह सबूत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सोनम से पूछताछ करते समय उसे CCTV फुटेज (जिसमें वह हत्यारोपियों के साथ नजर आई), राज के साथ कॉल-चैट रिकॉर्ड, खून से सना रेनकोट, खून से सनी शर्ट, वारदात में इस्तेमाल हथियार, उसका मंगलसूत्र दिखाया, जिन्हें देखकर वह टूट गई। सबूतों को देखकर उसका चेहरा सफेद पड़ गया और वह रोते-रोते अपने सभी गुनाह कबूल करती गई।
मेघालय की DGP इदाशीशा नोंग्रेग ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि सोनम ने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी एक बैग में डालकर सोहरा के होमस्टे में छोड़ दिया था। पुलिस जब जांच करते हुए होमस्टे पहुंची और CCTV खंगाला तो सोनम के हाथ में दिखा बैग मिला, जिसमें मंगलसूत्र देख पुलिस को शक हुआ। मंगलसूत्र और अंगूठी के बारे में पता लगाया तो वह सोनम रघुवंशी का निकला।
यह भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की आखिरी तस्वीर आई सामने, कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद खिंचवाई थी, माथे पर लगा टीका
हनीमून पर हुई राजा की हत्या
बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी के साथ हुई थी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग शहर में पहुंचे। यहां 23 मई का राजा की हत्या हो गई और उसकी पत्नी सोनम लापता हो गई। 2 जून को राजा का शव खाई से मिल गया। 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद हुई। शिलांग पुलिस मामले को ट्रेस करते हुए हत्यारोपियों तक पहुंची। राजा की हत्या के आरोप सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर लगे हैं। दोनों ने 3 कॉन्ट्रैक्स किलर्स विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हायर करके राजा की हत्या करवाई।
यह भी पढ़ें:Indore Couple Case Update: सोनम से रिमांड में ये 10 सवाल पूछेगी पुलिस, राजा से तलाक ले लेती मारा क्यों?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
21 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines