इंदौर के कोचिंग में 18 साल के छात्र को हार्ट अटैक, मौत, परिजनों ने लगाए यह आरोप

Indore student heart attack dies: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों से छात्र का पुराना हेल्थ रिकॉर्ड मांगा गया है।

indore coaching 18 year student suffered heart attack dies

कोचिंग में 18 साल के छात्र को हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन

Indore student heart attack dies: मध्यप्रदेश के इंदौर में 18 साल के छात्र को कोचिंग सेंटर में पढ़ते हुए हार्ट अटैक आ गया। आनन फानन में उसके दोस्त उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। छात्रा का पुराना हेल्थ रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। परिनजों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कर रहा था पब्लिक सर्विस कमिशन की तैयारी 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के भंवरकुआं इलाके में स्थित एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर की है। मृतक छात्र की पहचान राजा लोधी के रूप में हुई है। राजा सागर क्षेत्र का रहने वाला था। वह इंदौर में किराए पर कमरा लेकर रहता था और यहां पब्लिक सर्विस कमिशन (Public Service Commission) की तैयारी कर रहा था। वह ग्रेजुएशन के थर्ड ईयर का छात्र था। वह पढ़ाई में होनहार छात्र था।

बदहवास होकर गिर गया 

बुधवार दोपहर रोजा लोधी रोजाना की तरह कोचिंग सेंटर पहुंचा। इस दौरान उसने अपने दोस्तों से बेचैनी होने की शिकायत की। उसे काफी पसीना आ रहा था। जब वह बदहवास होने लगा तो उसके दोस्त उसे समीप के अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया जिसके बाद देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को इस बारे में सूचना दी।

परिजनों का आरोप, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी 

विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि उसके पिता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर हैं। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई है। परिजनों के अनुसार राजा पढ़ाई में अच्छा था। परिजनों ने कोचिंग सेंटर वालों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप  लगाया है। पुलिस कोचिंग सेंटर की घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं जिसके आधार पर केस में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ