---विज्ञापन---

Indore News: 2 साल की मासूम बच्ची को पेट से बांधकर मां ने पानी के हौज में लगा दी छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

इंदौर: मध्यप्रदेश का मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सहम गया। इंदौर में शनिवार को एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर […]

---विज्ञापन---

इंदौर: मध्यप्रदेश का मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सहम गया। इंदौर में शनिवार को एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार इंदौर के विजयनगर का है जहां रविवार सुबह जब परिवार को महिला और बेटी कमरे में नहीं दिखे तो सभी दोनों को ढूंढ़ने लगे। सुबह ही करीब 11 बजे परिवार को किसी ने सूचना दी कि महिला और बेटी कॉलोनी के कस्तूरबा गार्डन के हौज में डूबी हुई हैं। परिवार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला और उसकी बेटी को निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

---विज्ञापन---

मानसिक रूप से किया जाता था परेशान

घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतका अपनी बच्ची की बीमारी को लेकर डिप्रेशन में थी। संभवतः डिप्रेशन के चलते ही उसने यह घातक कदम उठाया है। विजय नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

5 साल पहले हुई थी शादी

मृतक महिला के मायके पक्ष के मुताबिक वह ससुराल वालों के तानों से परेशान थी। इसी वजह से उसने बेटी के साथ अपनी जान दे दी। कथित तौर पर उसकी 5 साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल वाले लगातार बेटा होने की चाह रखे हुए थे।

---विज्ञापन---

पहली बेटी हुई तो ताने मारना शुरू कर दिए। दो साल पहले फिर दूसरी बेटी हुई तो फिर परेशान करना शुरू दिया। जब बेटी एक साल की हुई तो पता चला कि उसका दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं है। तब उसे ससुराल वालों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

First published on: Nov 13, 2022 06:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola