इंदौर में बड़ा सड़क हादसा, MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 की मौत

मप्र के इंदौर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। बायपास पर ट्रक और कार में भीषण भिंडत हो गई। हादसे में कांग्रेस विधायक की बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Indore accident 3 people died

मप्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर में तेजाजी नगर बायपास पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार के परख्खे उड़ गए। हादसे में 2 युवक और एक युवती की मौत हो गई। युवती मप्र के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा थी। बाला बच्चन मप्र के राजपुर से वर्तमान विधायक हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस नेता की तरफ को बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से देर रात पार्टी कर प्रखर कासलीवाल, मनु संधू अपनी महिला मित्र प्रेरणा बच्चन और अनुष्का राठी के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि प्रखर का जन्मदिन था इसलिए सभी लोग बर्थ डे सेलीब्रेट करने महू गए थे। अलसुबह सभी वापस आ रहे थे। महू से लौटने के दौरान रालामंडल के पास बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण थी कि कार की हालत खराब हो गई। कटर की मदद से कार को काटा गया फिर तीनों के शव निकाले गए। कार में सवार एक घायल हुआ था। बाद में क्रेन से कार को हटाया गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि एक्सिडेंट में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी और उसके दो दोस्तों की मौत हुई है। घायल युवती की हालत अब स्थिर है। उसे इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। बताया कि घटना की की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ