MP में बारिश का रेल सेवा पर पड़ा असर, कई ट्रेनों का बदरा रूट, कई ट्रेनें हुई रद्द

indian railways

indian railways

MP Heavy Rain: मध्य प्रदेश में हो रही तेज बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा बारिश का असर रेलवे सेवा पर भी पढ़ा है। भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

सबसे ज्यादा प्रभावित जबलपुर रूट हुआ है। यहां जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर करेली-नरसिंहपुर स्टेशन के बीच बालू रेवा ब्रिज पर बरसात का पानी आ गया है। जिससे करीब सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जबकि कल भी इसी ट्रेक पर मिट्टी बह गई थी। जिससे ट्रेनों का रद्द किया गया था।

इसके अलावा कटनी-बीना रेलखण्ड पर सैलया स्टेशन के पास ट्रैक पर भारी जलभराव हो गया। जबकि ऐसे में एहतियात के तौर कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है। जबकि कुछ गाड़ियों को री शेड्यूल किया गया है। वहीं कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से और कुछ गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

  • बीना-कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन रद्द
  • बीना-कटनी एक्सप्रेस ट्रेन सुमरेरी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बनारस कामायनी एक्सप्रेस निर्धारित रूट के बजाय इटारसी-बीना-अगासौद-ललितपुर
  • खजुराहो से होते हुए जाएगी

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

  • दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
  • दानापुर-एसएमवी बेंगलुरू संगमित्रा एक्सप्रेस
  • चैन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस
  • अयोध्या केंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस
  • यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का रूट बदला गया
  • भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी

पूछताछ के बाद शुरू करें यात्रा

भारी बारिश के बाद ट्रेनों के रूट डायवर्ट और रद्द होने के बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह रेलवे में पूछताछ के बाद ही यात्रा करें। बता दें कि मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ