हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में खुला देश का पहला Geo Science Museum; उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उदघाटन

Vice President Jagdeep Dhankhar Inaugurated MP Geo Science Museum: मध्य प्रदेश में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एंट्री गेट पर फीता काटकर देश के अल्ट्रा-मॉर्डन जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन किया।

विज्ञापन

Vice President Jagdeep Dhankhar Inaugurated MP Geo Science Museum: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ मिलकर ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (Geo Science Museum) का उदघाटन किया। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने म्यूजियम की एंट्री गेट पर फीता काटकर देश के अल्ट्रा-मॉर्डन जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन किया। साथ ही उन्होंने इस अनूठी सौगात के लिए ग्वालियर के लोगों को बधाई भी दी है। देश का ये अल्ट्रा-मॉर्डन जियो साइंस म्यूजियम ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थित है। उप राष्ट्रपति ने म्यूजियम घूमते हुए ए भू-विज्ञान से जुड़ी तस्वीरों, कलाकृतियों, जानकारियों को देखा और इसकी सराहना की।

जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बताया कि इस अल्ट्रा-मॉर्डन और अद्भुत जियो साइंस म्यूजियम की उत्पत्ति नेशनल साइंस म्यूजियम कैंपस और ग्वालियर नगर निगम के सहयोग से हुई है। इस जियो साइंस म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर मानव जाति की शुरुआत, मानव सभ्यता का विकास और ब्रम्हाण्ड से जुड़ीं खास जानकारियां समाहित हैं। इसके अलावा इस म्यूजियम में डायनासोर का अंडा समेत कई कीमती चीजे टूरिस्ट को देखने के लिये मिलेंगी। यह म्यूजियम में जियो साइंस से जुड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिज्ञासाओं का जवाब है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, इस ग्राम पंचायत को बनाएंगे नगर पंचायत, मिलेंगी एक साथ कई सौगातें

पृथ्वी की उत्पत्ति और मानव सभ्यता का विकास

जियो साइंस म्यूजियम में 2 बड़ी गैलरियां है, जिसमें से एक गैलरी में पृथ्वी की उत्पत्ति और विकास की जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरी गैलरी में मानव सभ्यता के विकास की गाथा की कहानी दिखाया गया है। गैलरी- 1 में बताया गया है कि पृथ्वी अपने मूल स्वरूप में किस प्रकार आई और किस तरह की चीजों से मिलकर बनी है। आज के समय में जो पृथ्वी है, वह असल में किस तरह दिखती है। वहीं, गैलरी-2 में मानव जाति के जन्म और मानव सभ्यता के विकास के बारे में बखूबी ढंग से बताया गया है। इसके साथ ही इसमें धरती पर डायनासोर की उत्पत्ति और विलुप्ति में बारे भी बताया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola