Illegal Check Post Extortion: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शहडोल जिले में कुछ बदमाश लोगों ने गांव के खेत जाने वाले रास्ते पर लकड़ियों से चेक पोस्ट बना कर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
खेत के रास्ते में बनाया चैक पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बदमाश खेत में लकड़ी का चेक पोस्ट बना रखा है, जिससे आगे जाने का रास्त बंद कर दिया है। वीडियो में चेक पोस्ट के पास खड़े बदमाशों को एक बाइक सवार से ये कहते सुना गया कि ये जमीन उनकी है। इसलिए अगर वहां से किसी को जाना है तो पैसा देना होगा। जहां खेत के रास्ते में बदमाश बाइक सवार से चेक पोस्ट के लिए पैसे वसूल रहे थे। वहीं, पास खड़े एक व्यक्ति ये सारी घटना फोन में कैद कर ली। व्यक्ति इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो पोस्ट होते ही वायरल हो गया।
अवैध रूप से टैक्स वसूली
जानकारी के अनुसार, रीवा रोड पर इन दिनों पुलिस वाहन चेकिंग कर रही हैं। पुलिस की इस चेकिंग से बचने के लिए लोग खेतों के रास्ते जा रहा हैं। ऐसे में मौका का फायदा उठाते हुए ये बदमाश वाहन चालकों से अवैध रूप से 40 से 50 रुपये वसूले रहे हैं। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उनकी ये हरकत वीडियो में कैद हो रही है तो उन्होंने तुरंत सब कुछ बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: ये कैसा प्यार! बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लड़के ने क्रूज बुक किया, लड़की ऐसे भड़की, ब्रेकअप कर लिया
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले की जांच कर रही एएसपी अंजूलता पटले ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखा है। इस मामले की जांच के लिए संबंधित थाने को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और उनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
16 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines