Navratri 2025: पूरे देश में आज से नवरात्रि का पर्व शुरु हो गया है. इसके साथ ही गरबा की शुरुआत भी हो चुकी है. वहीं, मध्य प्रदेश में नवरात्र शुरू होते ही गरबा की सनातनी क्रांति की शुरुआत भी हो चुकी है. भोपाल में गरबा उत्सव कार्यक्रम में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बैन करने को लेकर होर्डिंग लगाए गए हैं और गाइडलाइन भी तय कर दी गई है. एंट्री पॉइंट पर हिंदू संगठनों के लोग हाथों में लट्ठ और होर्डिंग लिए नजर आ रहे हैं. जिसमें लिखा है- ‘जिहादियों का प्रवेश वर्जित है पकड़े जाने पर घर वापसी कराई जाएगी…’
दरअसल, एमपी में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म जिहाद की खबरों के बीच अब हिंदू संगठन गरबा जिहाद रोकने की बात कर रहे हैं. इसलिए कहीं-कहीं गरबा पंडालों की एंट्री गेट पर होर्डिंग लगे हैं और हाथों में लट्ठ लिए हिंदू संगठन के लोग भी खड़े हैं.
हिंदू संगठन किसी भी कीमत पर गैर हिंदुओं को पंडालों में प्रवेश न दिया जाए, इसके लिए वह गरबा संचालकों के लिए नए नियम भी लेकर आ रहे हैं.
गरबा के एंट्री गेट पर रखें गौमूत्र- बाबा बागेश्वर
नवरात्रि और गरबा में दूसरे धर्मों के लोगों की एंट्री को लेकर गाइडलाइन बनाने में सिर्फ हिंदू संगठन या मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और भाजपा के विधायक ही आगे नहीं है बल्कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बागेश्वर धाम पीठ के बाबा बागेश्वर भी सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा जब हम उनके हज यात्रा में नहीं जाते हैं तो उनको भी हमारी माता की आराधना और गरबा में नहीं आना चाहिए. गरबा संचालक को गरबा की एंट्री वाले गेट पर गोमूत्र रखना चाहिए.
मध्य प्रदेश में गैर हिंदुओं की नो एंट्री को लेकर सियासत नवदुर्गा के पहले ही शुरू हो गई थी. जब राजधानी भोपाल के भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि जो प्लान बनाकर नवरात्रि में टीका लगाकर, तिलक लगाकर, कलावा बांधकर या केसरिया गमछा पहनकर आते हैं तो उनको अब नहीं छोड़ा जाएगा. आप अपना त्यौहार मनाए हिन्दू अपना त्यौहार मनाएगा, कोई लव जिहाद की गलती करेगा तो उसके मकान भी टूट रहे हैं और वो जेल में सड़ भी रहे हैं.
गरबे में गैर हिंदूओं को प्रवेश नहीं- भाजपा विधायक
अकेले भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ही नहीं भोपाल से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा भी कहते नजर आए कि गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए, अगर आना है तो अपनी मां को अपनी मामी, मौसी, पिता और चाचा को लेकर आओ देवी का प्रसाद खाओ आशीर्वाद दो और हिंदू धर्म स्वीकार करो.
मध्य प्रदेश के गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं की एंट्री ना हो इस पर सिर्फ हिंदू संगठन विधायक सांसद ही नहीं सरकार भी मुस्तैद है. सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, गरबा माता की स्तुति आराधना करने का त्यौहार है दूसरे धर्म का आदमी क्यों आना चाहिए? त्योहार माता की पूजा कर आराधना का होता है कोई एंटरटेनमेंट का त्यौहार नहीं है. एंटरटेनमेंट करने के लिए नकली तिलक और कलावा लगा कर आओगे तो परमिशन नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- ‘पंडालों में एंट्री गेट पर गोमूत्र रखें’, धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, हज और मुस्लिमों पर भी खुलकर बोले
हर त्योहार से पहले विवाद करना BJP की आदत- कांग्रेस पार्षद
वहीं, मुस्लिम की एंट्री पर पाबंदी लगाने के फैसले पर हिंदू संगठनों से लेकर सरकार तक के बयानों के बाद कांग्रेस के मुस्लिम पार्षद भी सामने आए है. उन्होंने कहा कि मुसलमान गरबे में जाता ही क्यों है उसे नहीं जाना चाहिए. बाकि बीजेपी को आदत है हर त्योहार से पहले विवाद खड़ा करने की.
एमपी में गरबा का रंग अब धार्मिक ही नहीं बल्कि सियासी भी हो गया है. हिंदू संगठन और भाजपा के नेता साफ कह रहे हैं कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री नहीं होगी. लेकिन सवाल उठता है कि क्या नवरात्रि का उत्सव भक्ति और संस्कृति का त्योहार रहेगा या फिर गरबा जिहाद नाम की नई राजनीति भी इसमें जुड़ेगी.
संबंधित खबरें
MP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
54 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines