हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्वालियर दौरे पर पहुंचे अमित शाह, CM यादव और मंत्रियों समेत 400 नेता पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Home Minister Amit Shah visit Gwalior: ग्वालियर के होटल आदित्याज में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्रियों समेत 400 नेता पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा

Home Minister Amit Shah visit Gwalior: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के हर राज्य में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में भी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में अपने ग्वालियर दौरे के लिए पहुंच गए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। यहां से अमित शाह बाय रोड होटल आदित्याज पहुंचे, जहां पार्टी का सभा स्थल था।

इन विषयों पर हुई वन टू वन चर्चा 

ग्वालियर के होटल आदित्याज में अमित शाह ने प्रदेश के कृषि मंत्री अदल सिंह कंसाना, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समेत कई मंत्रीगण और 400 नेता पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि अमित शाह की यह बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। इस बैठक में अमित शाह लोकसभा की तैयारियों के अलावा टिकट दावेदारी पर भी लोगों से वन टू वन चर्चा करेंगे। इस बैठक को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अमित शाह के साथ यह मीटिंग चुनाव के लिहाज अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह का आना प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा देगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने किया नए प्रोजेक्ट का ऐलान, बताया अब किस इलाके का होगा विकास?

अमित शाह के साथ कैसी रही बैठक?

वहीं, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि जब भी अमित शाह राज्य में आते हैं तो भापजा जीत पक्की हो जाती है। मध्य प्रदेश ही नहीं अमित शाह जहां भी जाते हैं, वहां निश्चित तौर पर जीत मिलती ही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola