केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा बनेगा यह एयरपोर्ट

Union Budget 2023, Amit Shah, income, farmers

Amit Shah

मध्यप्रदेश: ग्वालियर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में से एक होगा। ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का विस्तारीकरण कार्य 450 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विकास की आधारशिला रखी।

विज्ञापन

समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया उपस्थिति रहे। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा नवीनतम सुविधाओं के साथ सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में से एक है। जिस समर्पण के साथ इस हवाई अड्डे की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है मुझे लगता है कि यह ग्वालियर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में से एक होगा।

विज्ञापन

आगे अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा “पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे का बहुत बड़ा विकास हुआ है। पहले एक साल में 375 किमी रेलवे लाइन बिछाई गई थी। आज 1,458 किमी बिछाई जा रही है। अमित शाह ने राज्य में भाजपा सरकार के काम की सराहना की और कहा “मोदी ने हर गरीब को बिजली, हर गरीब को घर, हर घर में शौचालय, 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कार्ड और हर गरीब को मुफ्त राशन दिया है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ