Harda Firecracker Factory Blast Terrorist Organization Uma Bharti: मध्य प्रदेश के हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के गुनहगार फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल राजू को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर पहले भी आपराधिक मामला चल रहा था।
आतंकी संगठन का हाथ
इस बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उमा भारती ने हरदा ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन का हाथ होने की आशंका जताई है। उमा भारती ने इस हादसे में आतंकी घटना की आशंका जताते हुए कहा कि घटनास्थल पर पहले ही आतंकी संगठन सिमी की गतिविधियां संचालित होती रही हैं। आतंकवादी गतिविधियों में संलग्नता के बिना इतनी ज्यादा मात्रा में विस्फोटक नहीं पहुंच सकता।
विस्फोटक सामग्री होना जांच का विषय
उमा भारती ने आगे कहा कि अवैध स्थान पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होना जांच का विषय है। कांग्रेस सरकार के समय स्वर्ण मंदिर में भी बारूद भरी गई थी। एक बार जब जेल से सिमी आतंकी भागे थे तो शिवराज सरकार के होश उड़ा दिए थे। इसकी ठीक से जांच होनी चाहिए। प्रदेश की संवेदनशील सरकार इस मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं।
उमा भारती ने आगे कहा कि ये इंटेलीजेंस का विषय है, लेकिन इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आतंकी गतिविधियों में संलग्न रहने वाले लोग ही इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक इकट्ठा कर सकते हैं।
कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज
हरदा हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। हरदा एसपी संजीव कुमार कंचन पर गाज गिरी है। उन्हें पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। वहीं कलेक्टर पर भी गाज गिरी है। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग हटा दिए गए हैं।
एक किलोमीटर पर दूसरी फैक्ट्री
वहीं दूसरी ओर ये भी पता चला है कि आरोपी राजू अग्रवाल की घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरी फैक्ट्री है। इसमें बड़ी मात्रा में पटाखा और बारूद खुले में रखा हुआ है। साथ ही पटाखा फैक्ट्री के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने यहां से फैक्ट्री हटाने की मांग की है। फैक्ट्री हटाने को लेकर लोगों ने चक्का जाम किया। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में पटाखे की फैक्ट्री नहीं होनी चाहिए।
https://twitter.com/pardeep5889/status/1754795867935035449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754795867935035449%7Ctwgr%5Ec0000fb4cc651f8875dda6d1d9d1b586e00fde34%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fharda-firecracker-factory-owner-rajesh-agarwal-arrested-madhya-pradesh-explosion-case%2F572152%2F
कई धाराओं में मामला दर्ज
बता दें कि राजेश अग्रवाल राजू को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया। हरदा के सिविल लाइंस थाने में उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के साथ ही कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों का यहां तक कहना है कि राजेश अग्रवाल फैक्ट्री की शिकायत करने पर हत्या तक की धमकी देता था। इस मामले में प्रशासन की भी कई स्तर पर लापरवाही सामने आई है।
ये भी पढ़ें: हरदा हादसे के गुनहगार गिरफ्तार, पुलिस ने राजेश अग्रवाल को भाई के साथ पकड़ा
ये भी पढ़ें: MP Explosion: ‘माता कालका जी’ ने बचाया.. ‘जितना तेज हो सका उतना तेज भागी..’डर से कांपती पायल ने सुनाई आप बीती
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: हरदा की पटाखा फैक्ट्री का मालिक कौन? प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें: हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह
ये भी पढ़ें: MP Blast Live: 2 घंटे तक होते रहे धमाके, मरने वालों की संख्या 11 हुई, जांच कमेटी गठित
ये भी पढ़ें: ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
10 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
11 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
11 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
13 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines