---विज्ञापन---

ग्वालियर के सराफा कारोबारी के साथ धोखाथड़ी, दिल्ली के सुनार ने लगाई करोड़ों की चपत

MP Crime News: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक बड़े सराफा कारोबारी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका ही सुनार है जिससे वह करीब 20 सालों से जेवरात तैयार करा रहा था। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसे […]

---विज्ञापन---

MP Crime News: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक बड़े सराफा कारोबारी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका ही सुनार है जिससे वह करीब 20 सालों से जेवरात तैयार करा रहा था। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसे सराफा कारोबारी ने करीब 3 साल पहले अपने पुश्तैनी गहने मरम्मत के लिए दिए थे। सोने के यह गहने हीरे जड़े हुए थे। इन्हीं गहनों को वह हड़प गया। इन गहनों की कीमत करीब 5.50 करोड़ रुपए है।

क्या है पूरा मामला 

ग्वालियर ASP अमित सांघी ने बताया कि सर्राफा बाजार में जैन ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा कारोबारी मुकेश जैन की दुकान है। दिल्ली के करोल बाग में रहने वाला दिवाकर जाना सुनार है। उससे वह गहने बनवाते हैं। उनके पुश्तैनी गहने जिनमें 119 कैरेट हीरे जड़े हुए थे, उन्हें मरम्मत के लिए सुनार को दिया। 3 माह में उसने मरम्मत कर गहने वापस लौटाने की बात कही।

---विज्ञापन---

तीन माह बाद भी उसने गहने नहीं लौटाए। इसके बाद लॉक डाउन लग गया। इस दौरान उससे संपर्क नहीं हो पाया फिर वह कुछ दिन में पैसे लौटाने की बात करने लगा। इसके बाद में आरोपी से संपर्क हुआ तो उसने बताया कि उसे रुपए की जरूरत थी। इसलिए उसने गहने गिरवीं रखकर बाजार से पैसा व सोना उठा लिया।

जान से मारने की दी धमकी

इसकी एवज में वह 10 किलो सोना और तीन लाख ब्याज के वापस करने की बात कहने लगा। कुछ दिन पहले उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद फरियादी ने कोतवाली थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2022 07:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola