---विज्ञापन---

ग्वालियर चिड़ियाघर में आए नन्हे मेहमान, सफेद टाइगर मीरा ने 2 पीले और एक सफेद शावक को दिया जन्म

Gwalior News: ग्वालियर चिड़ियाघर में टाइगरों का कुनबा बढ़ गया है। क्योंकि चिड़ियाघर में तीन नए मेहमानों का आगमन हुआ है। जिन्हें देखने को लिए पर्यटक भी उत्सक नजर आएंगे। सफेद मादा टाइगर मीरा ने तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया है, जिनमें दो पीले और एक सफेद शावक शामिल हैं। तीनों शावकों को आइसोलेशन […]

---विज्ञापन---

Gwalior News: ग्वालियर चिड़ियाघर में टाइगरों का कुनबा बढ़ गया है। क्योंकि चिड़ियाघर में तीन नए मेहमानों का आगमन हुआ है। जिन्हें देखने को लिए पर्यटक भी उत्सक नजर आएंगे। सफेद मादा टाइगर मीरा ने तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया है, जिनमें दो पीले और एक सफेद शावक शामिल हैं।

तीनों शावकों को आइसोलेशन में रखा जाएगा

मादा टाइगर मीरा और नर लव के जोड़े से तीसरी बार शावकों का जन्म हुआ है। चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक तीन शावकों को जन्म की जैसे ही जानकारी लगी वैसे ही उन्होंने इन नन्हे शावकों पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है, ताकि उनके स्वास्थ्य की पल-पल की जानकारी मिलती रहे। शवको को 42 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। जिनकी निगरानी वन्यप्राणी विशेषज्ञ करेंगे।

---विज्ञापन---

चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि टाइगर मीरा की डाइट में भी विशेष बदलाव किया गया है, ताकि वह अपने नन्हे शावकों को अच्छे से फीडिंग करा सके। डेढ़ महीने में यह दूसरा मौका है जब चिड़ियाघर में मादा टाइगर के नन्हे शावकों जन्म दिया है, पहले 5 मार्च को मादा टाइगर दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था जिसके बाद 20 अप्रैल को टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गांधी प्राणी उद्यान में टाइगरो की कुल संख्या 10 हो गई है।

पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या

ग्वालियर चिड़ियाघर में टाइगरों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले टाइगर दुर्गा अपने दोनों नन्हे शावकों के साथ आइसोलेशन खत्म करके खुले में निकली थी, जिन्हें देखने के लिए ग्वालियर चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी थी।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2023 02:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola