Arpit Pandey
Read More
Gwalior News: ग्वालियर जिले की ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से तीन बार विधायक और मंत्री रहे बीजेपी के दिग्गज नेता नारायण सिंह कुशवाह के बयानों ने बीजेपी की चिंता बड़ा दी है। पहले जहां वह अपने जन्मदिन के मौके पर BJP की पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता को पार्टी से टिकट मिलने पर खुल कर उनके विरोध की बात कह चुके हैं तो अब उन्होंने 2018 विधानसभा चुनाव में मिली हार के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र बताया है। दावा किया है कि उनके अच्छे कार्यकाल के बाबजूद उन्हें हराया गया था। जिससे सियासत गर्मा गई है।
खास बात यह भी है कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी में टिकिट के लिए घमासान मचा है, पहले पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने इस सीट से चौथी बार टिकिट का दावा पेश किया और ये भी कह दिया कि अगर पार्टी पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता को टिकिट देगी तो वो प्रचार नही करेंगे। साथ ही संगठन पर ही 2018 के चुनाव में षड्यंत्र करके हराने का गंभीर आरोप लगाया है।
उधर BJP के बवाल पर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने तंज कसते हुए दावा किया है, नारायण सिंह कुशवाहा पार्टी के पुराने नेता हैं और दक्षिण विधानसभा में उनका टिकट का दावा पहली प्राथमिकता रखता है। लेकिन अनुशासन की बात करने वाली बीजेपी अपने अंतर्द्वंद से खत्म हो रही है। बीजेपी में गुटबाजी चरम पर है, आने वाले विधानसभा चुनाव में एमपी में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में जो हालात ग्वालियर दक्षिण सीट पर अभी देखने मिल रहे हैं, सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि कमोबेश ऐसे ही हालात ग्वालियर चंबल अंचल की दर्जनों सीटों पर बने हुए हैं जिसको लेकर बीजेपी का संगठन आंतरिक रुप से इसे सुधारने और ठीक करने में लगा हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि ग्वालियर दक्षिण से उठ रही है चिंगारी को बीजेपी संगठन समय पर काबू कर पाता है या नहीं, या इसके कुछ और ही परिणाम देखने मिलेंगे।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।