---विज्ञापन---

शादी के बाद शराब की वजह से हुआ तलाक, 8 साल बाद इस वजह से फिर साथ रहेंगे पति-पत्नी, होगी शादी

Gwalior News: ग्वालियर से एक अनोखा मामला सामने आया है। 8 साल पहले तलाक लेने वाले पति-पत्नी अब एक बार फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन 8 साल बाद ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया।बच्चों के खातिर दोनों रहेंगे साथदरअसल, बच्चों की खातिर आखिरकार आठ […]

---खबर नीचे जारी है---

Gwalior News: ग्वालियर से एक अनोखा मामला सामने आया है। 8 साल पहले तलाक लेने वाले पति-पत्नी अब एक बार फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन 8 साल बाद ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया।

बच्चों के खातिर दोनों रहेंगे साथ

दरअसल, बच्चों की खातिर आखिरकार आठ साल बाद माता-पिता को सद्बुद्धि आई और वे एक बार फिर साथ रहने के लिए तैयार हो गए। मामला ग्वालियर की एक युवती और धौलपुर के रहने वाले एक युवक से जुड़ा है। पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते आठ साल पहले दोनों में तलाक हो गया था। लेकिन शादी के कुछ सालों के भीतर ही दोनों को दो संतान भी हुई थीं। जिसमें एक लड़का था और एक लड़की थी।

2005 में हुई थी शादी

लड़की की उम्र 14 साल है जबकि बड़ा बेटा 16 साल का है। मीडियेटर अधिवक्ता हरीश दीवान के मुताबिक साल 2005 में धौलपुर के युवक की शादी ग्वालियर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। इसके बाद 2007 और 2009 में दो संतानों के रूप में उन्हें बेटा बेटी मिले। लेकिन युवक के शराब के नशे में डूबे रहने के कारण परिवार में कलह होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि 8 साल पहले यानी 2015 में दोनों ने तलाक लेना मुनासिब समझा।

इसमें हैरानी की बात यह है कि दोनों बच्चों की सुपुर्दगी कोर्ट के जरिए पिता को मिली। जबकि बच्चों की सुपुर्दगी मां चाहती थी। महिला ने मेडिएटर हरीश दीवान के जरिए अपनी समस्या काउंसलिंग के जरिए सुलझाने की अपील की। इस पर मीडिएटर ने महिला के पति से बात की। दोनों में अनबन के बाद तय किया गया कि महिला को उसके बच्चों से मिलवाया जाएगा। बशर्ते वह उन्हें पिता के खिलाफ अनावश्यक कानाफूसी नहीं करेगी। शहर के फूल बाग स्थित एक पार्क में पिता बच्चों को लेकर आया और उनकी मां से मेडिएटर की मौजूदगी में मुलाकात कराई।

---खबर नीचे जारी है---

अब दोनों फिर से करेंगे शादी

इस पर मीडिएटर को लगा कि दोनों लोग फिर से बच्चों की खातिर साथ रह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पति पत्नी को समझाइश दी और दोनों को फिर से साथ रहने के लिए मना लिया। उन्होंने इसके लिए बच्चों के भविष्य का भी हवाला दिया था। पिछले दिनों ग्वालियर की यह महिला अपने पति के पास धौलपुर चली गई। अब दोनों फिर से एक बार बच्चों की मौजूदगी में शादी करेंगे। खास बात यह है कि इस शादी में वर वधु के बच्चे भी बराती के रूप में शामिल होंगे।

ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 04, 2023 03:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola