हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति के दोस्त की दीवानगी में कर बैठी कांड, कबूला जुर्म-बोली मुझे कोई पछतावा नहीं

Madhya Pradesh Crime News: ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन

Madhya Pradesh Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स की मौत हो गई। इस दौरान घर पर कोई भी नहीं था। मृतक के पिता ने जब अपने बेटे को देखा तो वह उसको अस्पताल लेकर गए। वहां पर पुलिस ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले इसको अचानक से मौत का मामला समझकर अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। इसी दौरान मृतक के गले पर कुछ निशान दिखाई दिए, यहीं से केस में नया मोड़ आया।

लोकेंद्र कुशवाह की मौत कैसे हुई?

एक परिवार जहां पर सबकुछ ठीक था लेकिन अचानक से लोकेंद्र कुशवाह नाम के शख्स की मौत हो जाती है। इस दौरान घर पर पत्नी मौजूद नहीं थी। पिता नंदलाल जब बेटे के पास पहुंचे तो वह उसको अस्पताल ले गए जहां पर लोकेंद्र की मौत की पुष्टी की गई। इसके बाद मृतक को घर लाया गया, जहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की गईं। इसी दौरान परिवार ने लोकेंद्र के गले पर खरोच के निशान दिखाई दिए। इसके बाद ये मामला पुलिस के पास पहुंचा।

ये भी पढ़ें: Mahalakshmi के 30 टुकड़े करने वाला प्रेमी तो नहीं? पति के दावों में कितनी सच्चाई

विज्ञापन

किसने की हत्या?

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस की जांच में सामने आया कि लोकेंद्र कुशवाह की हत्या उसकी पत्नी अंजली कुशवाह, प्रेमी गौरव कुशवाह और मौसरे भाई नंदू ने की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने क्यों की हत्या?

लोकेन्द्र कुशवाह गिरवाई थाना क्षेत्र में रहता था। उनके परिवार पिता और पत्नी अंजली कुशवाह हैं। पूछताछ में सामने आया कि हत्या से पहले लोकेन्द्र की पत्नी ने अपने ससुर को बताया कि पति के सिर में दर्द है जिसके लिए उसने दवाई लाने को कहा। इसी दौरान उसने कहा कि वो अपने जीजा के घर जा रही है। जब दवा लेकर पिता वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर की लाइट बंद थी और बहू भी जा चुकी थी। पिता ने दवाई देने के लिए लोकेन्द्र को जगाया तो वह कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या

अंजलि ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि लोकेंद्र और गौरव कुशवाह दोस्त थे। गौरव आर्थिक रूप से भी ठीक था। हम एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। लोकेंद्र इन दोनों के बारे में जान गया था जिसके बाद उसकी हत्या का प्लान बनाया। अंजलि का कहना है कि उसको अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है।

ये भी पढ़ें: Marital Rape क्या? ‘सुप्रीम’ फैसले से पहले 5 पॉइंट्स में समझें मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola