Arpit Pandey
Read More
MP News: नगर निगम की पुरानी तिजोरियां खुली तो उसमें बेशकीमती खजाना निकला जिसे देखकर अधिकारी और कर्मचारी सब हैरान रह गए। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहां निगम की पुरानी तिजोरियों से सिंधिया स्टेट टाइम का खाजाना निकला है। जिसमें रत्न, हार, बांसुरी सहित अन्य जेवरात निकले हैं।
ग्वालियर में नगर निगम महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य अधिकारियों ने निगम के पुराने मुख्यालय की तिजोरी को खुलवाया। जहां तिजोरियों से बेशकीमती खजाना निकला है। यह सभी सामान सिंधिया स्टेट टाइम का बताए गया है। जिसके बाद नगर निगम समिति ने तत्काल सीनियर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीडियो और फोटोग्राफी कराई। जिसके बाद सामान को वापस लॉकर में रखवा दिया गया है।
दरअसल, फिलहाल ग्वालियर नगर निगम दफ्तर वर्तमान में सिटी सेंटर स्तिथ नई बिल्डिंग में संचालित हो रहा है, इससे पहले नगर निगम का संचालन महाराज बाड़ा स्थित पुराने नगर निगम मुख्यालय से किया जाता था, जो कि सिंधिया स्टेट टाइम का है, इसी पुराने मुख्यालय में लंबे अच्छे से दो तिजोरिया मौजूद है। लेकिन उसे खोला नहीं गया था, जब नगर निगम महापौर के निर्देश पर बनाई गई समिति की मौजूदगी में इन दोनों तिजोरियों को खुलवाया गया तो तिजोरियों के अंदर जो मौजूद था उसे देख सभी लोगों के होश फाख्ता रह गए। क्योंकि इन तिजोरियों के अंदर से सिंधिया स्टेट टाइम के बेशकीमती रत्न, हार और कुछ खास पुरानी चीजे भी मिली हैं।
सामान की सूची तैयार कर पंचनामा बनाया गया। सामान को लॉकर में सुरक्षित रख दिया गया है, जल्द ही बेशकीमती सामान का जौहरी से आंकलन कराने के लिए निगम आयुक्त से स्वीकृति ली जाएगी, जिसके बाद सामान को फिर से निकालकर परीक्षण कराया जाएगा। गौरतलब है कि बहुमूल्य सामान सिंधिया स्टेट काल का है। क्योंकि उनके राजशाही कार्यकाल में नगर निगम बन चुकी थी।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
ये भी देखें: फिल्म देखने के बाद बोले महाकाल के पुजारी,फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।