Arpit Pandey
Read More
Gwalior News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। ग्वालियर की एमपीएमएलए कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें उनके ऊपर लगे आरोप में पेश की गयी सीडी की जांच की मांग की गयी थी। कल इस मामले में फिर सुनवाई होगी।
बता दें कि दिग्विजय सिंह की तरफ से पेश किए गए आवेदन में कहा गया था, जो सीडी पेश की गयी है, उसकी कोई प्रमाणिकता नहीं है, जिससे उस सीडी की सत्यता सबित हो सकें। लेकिन कोर्ट ने सीडी की फोरेंसिक जांच का आवेदन खारिज कर दिया।
दरअसल, आज कोर्ट रूम में दिग्विजय सिंह के बयान की सीडी को लेकर बहस होनी थी। लेकिन दिग्विजय सिंह के वकील ने सीडी को लेकर एक आवेदन ओर दूसरा अपना व्यक्तिगत आवेदन लगा दिया है। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
बता दें कि दिग्विजय ने भिंड में प्रेसवार्ता के दौरान कहा था, एक बात मत भूलिए, जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह भाजपा, आरएसएस व बजरंग दल से पैसे ले रहे हैं। इसी को आधार बनाकर ग्वालियर के एडवोकेट ने कोर्ट में मानहनि का मुकदमा दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में पेश किया था। जिसके खिलाफ सुनवाई चल रही है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।