हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बयान, 'BJP को ज्योतिरादित्य सिंधिया को CM बनाना चाहिए'

विज्ञापन
Govind Singh Target Jyotiraditya Scindia

Gwalior: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन चुनाव से पहले ही बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी से ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति गर्माई हुई है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

BJP सिंधिया को सीएम बनाए

दरअसल, चुनाव नजदीक आते ही ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस बीजेपी को टारगेट करने की बजाय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साध रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि सिंधिया जी को कांग्रेस की सरकार गिराने का फल BJP को देना चाहिए और 4 महीने के लिए मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, क्योंकि इसके बाद तो कांग्रेस की सरकार आ जाएगी।’ गोविंद सिंह के इस बयान के बाद अंचल में सियासी अदावद बढ़ती जा रही है।

और पढ़िए – 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंचायती राज सम्मेलन में होंगे शामिल

विज्ञापन

सिंधिया समर्थक मंत्री का पलटवार

गोविंद सिंह के निशाना साधने के पर सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने गोविंद सिंह पर पलटवार किया, उन्होंने कहा कि ‘डॉ. गोविंद सिंह का बयान टिप्पणी करने लायक ही नहीं है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और गोविंद सिंह को सपने में भी सिंधिया जी नजर आते हैं। भाजपा में सीएम बनाने का फैसला आलाकमान करता है।

कांग्रेस के टारगेट पर सिंधिया

ग्वालियर चंबल में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आक्रामक होती जा रही है। खासतौर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ आक्रामक बयान बाजी कर रहे हैं। जिससे यहां मुकाबला कांग्रेस बनाम सिंधिया होता भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – CM शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, कहा-उम्र हावी होने लगी है, जानिए क्यों कही यह बात

ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola