ग्वालियर में जमीन के विवाद को लेकर चला खूनी खेल, 13 साल की बच्ची के साथ हुआ ये काम
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में प्लॉट को लेकर हुए विवाद का एक मामला सामने आया है। इस विवाद के दौरान एक 13 साल की बच्ची घायल हो गई। घटना महराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में रहने वाले भानु प्रताप सिंह तोमर अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहे थे। तभी अचानक कमल किशोर शर्मा अपने बेटे अमन शर्मा और उसके अन्य साथियों के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने भानु प्रताप के घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव होते देख भानु प्रताप के पिता वीर सिंह तोमर बाहर निकले और उनका कमल किशोर से विवाद होने लगा।
इस दौरान भानु प्रताप और उसका परिवार भी बाहर आ गया, जहां दोनों ही पक्षों में पथराव होने लगा। इस विवाद को भानु प्रताप की 13 साल की बच्ची प्रियांशी तोमर भी देख रही थी। तभी कमल किशोर की तरफ से गोलियां चलने लगी, जहां गोली बच्ची के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह घायल हो गई। उसे घायल देख परिवार के लोग घर के अंदर बच्ची लेकर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके जा पहुंचा और घायल बच्ची को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घायल बच्ची के पिता भानु प्रताप का आरोप है कि उनके घर के पीछे एक प्लॉट पड़ा हुआ था, जिसे कमलकिशोर से खरीदा था। लेकिन वह रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों में विवाद चल रहा था और इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की हुई थी।
वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी पक्ष गोली चलाते हुए नजर आ रहा है,फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: