ग्वालियर में DSP हिना खान ने लगाए 'जय श्रीराम जय श्रीराम' के नारे, जानिए क्या है मामला, वीडियो हुआ वायरल

Gwalior News: ग्वालियर में कोर्ट परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद जारी है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डीएसपी हिना खान जय श्रीराम का नारे लगाती नजर आ रही हैं. पढ़िए ग्वालियर से विपिन श्रीवास्ताव की रिपोर्ट.

Gwalior News, Gwalior, Gwalior Police, Madhya Pradesh Police, DCP Hina Khan, Ambedkar Statue, Bar Association, ग्वालियर न्यूज, ग्वालियर, ग्वालियर पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस, डीसीपी हिना खांन, अंबेडकर प्रतिमा, बार एसोसिएशन

डीसीपी हिना खान

Gwalior News: ग्वालियर में कोर्ट परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद जारी है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डीएसपी हिना खान जय श्रीराम का नारे लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल ये वाक्या तब हुआ जब बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने डीएसपी हिना खान को सनातन विरोधी कह दिया. इसी दौरान हिना खान ने उनकी आंखों में आंखें डालकर जय श्रीराम के नारे लगा दिए. जिससे वहां पर सन्नाटा पसर गया और सभी हैरान रह गए.

डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाने का विवाद

दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हाई कोर्ट परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाने का विवाद बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर शहर में धारा 163 लगाई गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसी बीच कुछ सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों ने कल 15 अक्टूबर को आंदोलन करने की मुहिम सोशल मीडिया पर चलाई थी, हालांकि प्रशासन को कॉल आप करने का ज्ञापन दे दिया है. फिर भी प्रशासन ने आपात स्थित के मद्देनजर बाहर से भी पुलिस बल बुला लिया है और जिले में धारा 163 भी लागू कर दी गई है.

डीएसपी हिना खान और अनिल मिश्रा के बीच हुई बहस

इसी बीच अंबेडकर की मूर्ति लगाने का विरोध करने वाले हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा कुछ समर्थकों के साथ सुंदरकांड का पाठ करवाने के लिए मंदिर पर इकट्ठा हुए थे. तभी पुलिस ने उन्हें परमीशन न होने पर रोका गया. इस दौरान डीएसपी हिना खान और अनिल मिश्रा के बीच बहस होने लगी. तभी अनिल मिश्रा के समर्थक जय श्री राम के नारे लगाने लगे. जिसके जवाब में डीएसपी हिना खान ने भी नारे लगा दिए. हिना खान ने कहा कि यह सनातन का विरोध नहीं है, आप लोग गलत नहीं करें, यदि आप लोग नारा लगाओगे तो नारा मैं भी लगाऊंगी, मैं भी जय श्री राम बोलूंगी, अगर आप बदतमीजी के इरादे से नारे लगाएंगे तो यह गलत है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ