पति बना हैवान! पत्नी, बच्चे समेत सास को कार से कुचला, अवैध संबंधों का है मामला

MP Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने खुद ही अपने परिवार को खत्म करने की कोशिश की। उसने कार से पत्नी, बच्चे समेत अपनी सास को कुचलने की कोशिश की।

Gwalior CRime

कमल वर्मा (ग्वालियर)

विज्ञापन

MP Crime News: रिश्तों को तार तार करने वाली एक खबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है। जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को जान से मारने की कोशिश की। पति ने अपनी कार से पत्नी, 8 साल के बेटे और सास को कुचल को कुचल दिया। इस हमले में पत्नी नंदिनी गंभीर घायल, बेटे के आई मामूली चोट आई, वहीं सास सुरक्षित है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अरविंद परिहार मौके से हुआ फरार हो गया।

विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, नंदिनी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि अरविंद ने अपनी पत्नी और बेटे को जान से मारने की कोशिश की। अरविंद ने दोनों को जान से मारने के इरादे से ही गाड़ी से कुचलने की कोशिश की थी। इस हमले में नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटे को मामूली रूप से चोटें आई हैं। अरविंद और नंदिनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ये घटना सिरोल थाना क्षेत्र के कलारी तिराहे के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन

पति के हैं अवैध संबंध

पुलिस ने बताया कि घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। अरविंद परिहार ने डेढ़ साल पहले ही नंदनी से लव मैरिज की थी। घायल पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि उसका दूसरी जगह अवैध संबंध है। नंदनी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ किया मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ