---विज्ञापन---

शर्मनाक! ग्वालियर में 10 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने पार कीं हैवानियत की हदें, दुष्कर्म का मामला दर्ज

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाली 10 साल की स्कूली छात्रा के साथ उसकी सहेली के अधेड़ उम्र के ताऊ ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद अधेड़ व्यक्ति अपने गांव भिंड भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं […]

---विज्ञापन---

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाली 10 साल की स्कूली छात्रा के साथ उसकी सहेली के अधेड़ उम्र के ताऊ ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद अधेड़ व्यक्ति अपने गांव भिंड भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, गोवर्धन कॉलोनी में कक्षा 6 में पढ़ने वाली 10 साल की मासूम अपनी मां के साथ रहती है। उसके मकान में  किराएदार भी रहते हैं, उनकी बच्ची से इस पीड़िता की दोस्ती थी। इसी दौरान किराएदार के रिश्तेदार मुन्ना सिंह कुशवाह गोवर्धन कॉलोनी आया था।

---विज्ञापन---

जगह-जगह दांतों से काटा

करीब 60 साल के मुन्ना सिंह कुशवाह ने लड़की को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान अधेड़ ने लड़की के शरीर पर कई जगह काटा भी इस बीच बच्ची चिल्लाने लगी तो अधेड़ भाग निकला।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के समय लड़की की मां घर पर नहीं थी। जब लौटकर वह घर पर आई, तब नाबालिग ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। लड़की और उसकी मां गोला का मंदिर थाने पहुंचे और मुन्ना सिंह कुशवाहा की हरकत के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद मुन्ना सिंह कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

---विज्ञापन---

पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर

एडिशनल एसपी ग्वालियर राजेश दंडोतिया का कहना है कि मुन्ना सिंह कुशवाहा की तलाश में एक पुलिस पार्टी भिंड भी भेजी गई है, लेकिन फिलहाल वह गिरफ्तार नहीं हो सका है। उन्होंने दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

First published on: Nov 19, 2022 07:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola