---विज्ञापन---

अफसरों के सामने अचानक क्यों महिलाएं उतारने लगीं कपड़े? ये है हंगामे की वजह

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के गुना में महिलाओं ने मंगलवार को जोरदार हंगामा किया। महिलाएं पुलिस से भिड गईं। महिलाएं एक युवक की मौत को लेकर आक्रोशित दिखीं। अधिकारियों ने महिलाओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन उनका हंगामा जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि उनको न्याय मिलना चाहिए।

---विज्ञापन---

Guna Crime News: मध्य प्रदेश के गुना में महिलाओं ने लघु सचिवालय में जमकर बवाल काटा। महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाएं लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जोरदार हंगामा करने लगीं। महिलाओं ने दो दिन पहले पुलिस हिरासत में लिए पारदी युवक की मौत को लेकर आक्रोश जताया। गालीगलौज करते हुए अफसरों के सामने अपने कपड़े तक फाड़ डाले। हंगामा देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। लेकिन महिलाएं शांत नहीं हुईं। जिस युवक की मौत हुई, उसकी शादी जल्द होनी थी। हंगामे के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। वहीं, एक महिला का आपाधापी में सिर फूट गया। महिलाओं ने अपनी चूड़ियां तक तोड़ डालीं।

यह भी पढ़ें:दो लोगों के पीछे क्यों पड़ी ये महिला? 3 साल पहले बड़े कांड में फंसाया; अब रची अनोखी साजिश

---विज्ञापन---

काफी देर तक झड़प होती रही। लेकिन महिलाओं ने शांत होने का नाम तक नहीं लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे कलेक्टर के सामने अपनी बात रखना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने सुनवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। टीआई को भी खरोंचे लगी हैं। इसी बीच वज्र वाहन और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।

यह भी पढ़ें:पत्‍नी ने गुस्‍से में देखा तो ताबड़तोड़ वार कर ब्‍लेड से काट डाला; फ‍िर खुद ही पहुंच गया थाने

---विज्ञापन---

जिसके बाद कलेक्टर ने महिलाओं को बुलाया। महिलाओं ने कलेक्टर के सामने आरोप लगाया कि युवक की मौत के मामले में पुलिस झूठ बोल रही है। पुलिस ने देवा पारदी नाम के युवक को चोरी के मामले में उठाया था। अब पुलिस कह रही है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। महिलाओं ने कहा कि 25 साल के युवक को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है? पुलिस ने उसकी पिटाई की थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

दूल्हे को बारात रवाना होने से पहले ले गई थी पुलिस

देवा पारदी बीलाखेड़ी का रहने वाला था। उसकी बारात गुना के रहने वाले गोकुल सिंह चक्क के घर जानी थी। दूल्हे देवा की एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह शेरवानी में दिख रहा है। बारात से पहले पुलिस देवा के घर पहुंच गई। चोरी के मामले में पुलिस देवा और उसके चाचा गंगाराम को झांगर चौकी लेकर आई थी। बाद में देवा के मौत की खबर परिजनों को दी गई। जिसके बाद पारदी समाज के लोग जिला अस्पताल के बाहर जुट गए थे। लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए थे। जिस लड़की से देवा की शादी होनी थी, उसने भी आत्मदाह की कोशिश की थी। लड़की की चाची ने तो खुद को आग लगा भी ली थी। जिसे बुझाने के चक्कर में एक पुलिसवाला झुलस गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:केदारनाथ से कौन ले गया 228 क‍िलो सोना? कीमत 1500000000; मंद‍िर में Gold की जगह हुआ कांसे का इस्‍तेमाल?

First published on: Jul 16, 2024 05:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola