Govt Job Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने 4000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, उच्च शिक्षा विभाग ने पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) को परीक्षा आयोजित कराने के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है। जल्द ही इन पदों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
2053 पदों के लिए रोस्टर फाइनल
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि 4000 हजार से ज्यादा पदों पर उच्च शिक्षा विभाग में भर्तियां की जाएगी, जिसके लिए MPPSC को भर्ती का ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जल्द ही 4000 पदों पर होने वाली इस भर्ती की रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके अलावा 2053 पदों के लिए रोस्टर भी फाइनल कर लिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए कैबिनेट की मंजूरी पहले ही मिल चुकी हैं, ऐसे में जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
और पढ़िए – SSC CHSL Tier 2 Result 2022: सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया कि पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद पर भर्ती होगी, जिसमें ग्रंथपाल के 255 और क्रीड़ा अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएगी, यह सभी पद अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जायेंगे, इसके बाद बाकि के बचे हुए पदों पर भर्तियां होगी।
युवाओं के लिए अच्छा मौका
ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय से भर्तियां नहीं हुई थी, लेकिन अब मंत्री मोहन यादव ने बताया कि जल्द ही विभाग में जितने भी खाली पद हैं, उन्हें भरने का काम किया जाएगा। जल्द ही इसके नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
शिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
38 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 hr agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
21 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
22 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
22 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
22 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines