---विज्ञापन---

MP के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लगातार 4 दिन की छुट्टी का ऐलान

Madhya Pradesh Government Holiday: सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार 4 दिन के अवकाश की सौगात मिल गई। क्योंकि 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी भी है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Government Holiday: पूरे देश में पर्व और त्योहारों के साथ ही छुट्टियों का भी सीजन शुरू हो चुका है. अक्टूबर महीने के अंत से लेकर नवंबर के शुरुआती हफ्ते में कामकाजी लोगों को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने भाई दूज के उपलक्ष्य में रविवार को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है।

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ऐसे मौके कभी-कभार ही आते हैं, जब उन्हें 4 दिनों की लगातार छुट्टी मिल जाए। कुछ विभागों को छोड़कर बाकी विभागों में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय बंद रहने की खबर फैलने के बाद जरूरी काम निपटाने के लिए दफ्तरों में भीड़ उमड़ रही है।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर को दिवाली का छुट्टी रहेगा। जबकि 1 नवंबर को कर्मचारियों-अधि​कारियों को कार्यालय जाना था। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के दिन 1 नवंबर को भी छुट्टी की घोषणा कर दी।

Holiday Schedule

  • 31 अक्टूबर- दिवाली की छुट्टी
  • 1 नवंबर- गोवर्धन पूजा (सरकार द्वारा घोषित अवकाश)
  • 2 नवंबर- शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 3 नवंबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

इमरजेंसी सेवाओं में छुट्टी कैंसिल

सीएम मोहन यादव की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार 4 दिन के अवकाश की सौगात मिल गई। क्योंकि 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी भी है। जबकि इमरजेंसी सेवा देने वाले विभागों में छुट्टी नहीं रहेगी। ऐसे विभागों में छुट्टियां भी कैंसिल की गई हैं।

---विज्ञापन---

दिवाली पर 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी जबकि 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। 2 नवंबर को शनिवार की छुट्टी रहेगी और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।

इस तरह लगातार 4 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारी अधिकारी अपनी फैमिली के साथ दीपोत्सव मनाएं। राज्य सरकार ने इसके लिए 28 अक्टूबर को ही वेतन देने की भी स्पेशल अरेंजमेंट की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आज से एकादशी तक छोटे व्यापारियों और ठेले वालों से नहीं ली जाएगी मार्केट फीस’, CM मोहन यादव का निर्देश

First published on: Oct 29, 2024 05:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola