Good News For Madhya Pradesh Ministers and MLA: मध्य प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों को लेकर एक खबर सामने आई है, दरअसल अब प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों के लिए राजधानी भोपाल में नए आवास और अपार्टमेंट्स बनवाए जाएंगे। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभाग की समीक्षा बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये खर्च आएंगा।
कैलाश विजयवर्गीय ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीते दिन मंत्रालय में विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और भविष्य में आने वाली योजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सभी नगरीय निकाय में प्राथमिकता आधार पर साफ-सफाई, पौधारोपण और जल-संरक्षण के काम को तेजी के साथ पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और एमपी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की।
यह भी पढ़ें: बुर्का पहनकर साडू भाई की तिजौरी से उड़ाए लाखों के जेवर और कैश
कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
इसके अलावा, इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने करीब 3 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले उस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। जिसमें प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों के लिए भोपाल में नए आवास और अपार्टमेंट्स बनाए जाने हैं। कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने गृह निर्माण मण्डल आयुक्त को इस प्रोजेक्ट के कार्य-योजना को तैयार करने के लिए निर्देश दिया है। बता दें कि अभी इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव कैबिनेट मंजूरी के लिए भी जाएगा।
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
4 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines