MP CM मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा, राज्य को व्यावसायिक रूप से मजबूत करने को लेकर हुआ डिस्कशन

Global Investors Summit: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन सोमवार को अलग-अलग उद्योगपतियों ने मुलाकात की।

cm mohan yadav one to one discussions

cm mohan yadav one to one discussions

Global Investors Summit: राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने समिट की शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश-विदेश के उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश को व्यावसायिक रूप से मजबूत करने को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा की।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन नादिर गोदरेज, पतंजलि आयुर्वेद के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण, अरविंद मिल्स के वाइस चेयरमैन कुलीन लाल भाई, टोरेंट पावर के डायरेक्टर जिगिश मेहता, एनटीपीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इसके साथ ही अरविंद ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट अरविंद डी त्रिवेदी और ग्रुप हेड डॉ. परम शाह से भी एमपी में इन्वेस्ट को लेकर वन-टू-वन चर्चा की।

विज्ञापन

इसके अलावा सीएम मोहन ने आदित्य बिड़ला समूह के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसमें निवेश के विस्तार, औद्योगिक विकास और व्यावसायिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा हिंडाल्को के एमडी सतीश पई, ग्रासिम के एमडी एचके अग्रवाल और एस्सेल माइनिंग के एमडी थॉमस चेरियन के साथ भी बैठक कर निवेश पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन

67 उद्योगपतियों के साथ होनी है चर्चा

भारत के साथ रूस, इटली, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, मोल्दोवा, जिंबॉब्वे, उज़्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, थाईलैंड, मलेशिया, कनाडा समेत कई विदेशी देशों के उद्योगपतियों के साथ निवेश को लेकर चर्चा होनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ